शिमला : कमल भारद्वाज- भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए भाजपा 12 अप्रेल को प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी । य़ह जानकारी आज शिमला में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने दी ।
कांग्रेस बना रहीं फ़र्जी वोट- मंत्रीयों की कोठियों के पते पर भी बन रहे भारी वोट
आज पार्टी मुख्यालय मे हुई बैठक की जानकारी देते हुए टंडन ने बताया कि बैठक में निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई । 12 को चुनाव समिति की बैठक होगी और प्रत्याशियों की घोषणा होगी । वहीं मैनीफेस्टो का गठन करने के लिए भी कमेटियों गठित की गई है । उन्होने बताया कि अगले 10 दिनों की रूपरेखा तय की गयी हैं। मन की बात कार्यक्रम के 100 वे संस्करण का एक मुख्य कार्यक्रम भी होगा । उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मंत्रियों के घरों, धार्मिक समुदाय के नाम पर भारी संख्या मे वोट बना रही है । य़ह स्थायी पता नहीं है और इस पर भारी संख्या मे वोट बनना फ़र्जी वोट की आशंका पैदा करता है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार काम करने की बजाय काम बंद करने वाली सरकार बन गयी है । कांग्रेस की चुनावी गारन्टी मे हिमाचल की जनता ठगा सा महसूस कर रही हैं। जबकी भाजपा को लोग समर्थन दे रहे है । उन्होंने बताया कि जीतने वाले व्यक्ति को ही भाजपा की टिकट मिलेगी।
