संजु चौधरी, शिमला: यूथ कांग्रेस से निष्क्रिय पदाधिकारियों को स्थायी तौर पर निष्कासित किया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस से 112 पदाधिकारियों को दिल्ली न आने पर आलाकमान की ओर से निष्कासित किया गया हैं। इन निष्कासित पदाधिकारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में निष्कासित पदाधिकारियों से दिल्ली न पहुंचने का कारण जाना गया।
अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि राहुल गांधी ने आम युवाओं को आगे आने के लिए एक मंच प्रदान किया हैं। जब उस नेता पर भाजपा की ओर से कार्रवाई कर लोकतंत्र की हत्या की गई और ऐसी स्थिति में युवा साथी गंभीरता न दिखाए तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने न आने का कारण बताया हैं,उन्हें बहाल करेंगे। जिन्होंने पूर्व में अच्छा कार्य किया है उन्हें मौका दिया जाएगा,परन्तु साथ ही निष्क्रिय युवा कार्यकर्ताओं को स्थायी तौर पर निष्कासित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दो तीन दिनों में इस मुद्दे पर फ़ैसला हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए यूथ कांग्रेस पूरी तैयार है और इन चुनावों के लिए रणनीति तैयार हैं और युंका अहम भूमिका निभाएगा।
सरकार में युवाओं को मिलेगी अहम भूमिका
अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि सरकार में युवाओं को अहम भूमिका दी जाएगी।इसके लिए मुख्यमंत्री प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी बात हुई है और उन्होंने आश्वस्त किया हैं कि युवाओं को पूरा मान सम्मान प्रदान किया जाएगा।
