संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम चुनाव के प्रचार का रविवार को अंतिम दिन हैं। चुनावी प्रचार के अंतिम दिन भी दोनों ही राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को घेरते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस ने जिस रूप में गारंटियों को जनता के सामने पेश किया उस रूप में अब पूरा नहीं किया जा रहा। कांग्रेस के गुमराह करने के तरीके को लोग समझ गए हैं। मुख्यमंत्री हर सभा में कह रहे हैं कि पैसा नहीं हैं, ऐसे में शिमला का विकास बीजेपी केंद्र के सहयोग से करेगी।
राजीव बिंदल ने कहा कि रोप वे व पानी की स्कीम के लिए करोड़ों रुपए केंद्र हिमाचल को देगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कामों का श्रेय कांग्रेस चुनावों के समय लेने की कोशिश कर रही हैं। बिंदल ने कहा कि दो साल कांट्रेक्ट व दैनिक वेतनभोगीयों को नियमित करने की बात कोई नई बात नहीं हैं। कांट्रेक्ट को दो साल जयराम सरकार ने किया। कांग्रेस तो इसमें चार महीने लेट हो गई हैं। नगर निगम शिमला के चुनावों के समय डीए व नियमितिकरण को नए तरीके से पेश कर फायदा लेने की कोशिश हो रही हैं।
