संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम शिमला का चुनाव प्रचार रविवार को थम जाएगा। आखिरी दौर के प्रचार में दोनों दल पूरा जोर लगा रहे हैं। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने भी विपक्ष पर निशाना साधा और निगम में अब असल में डबल इंजन की सरकार बनने की बात कही हैं। विक्रमादित्य ने पांच सालो में सभी गारंटियों को पूरा करने के साथ ही स्मार्ट सिटी में पैसों की बर्बादी की जांच करने को कहा हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि एमसी में काबिज होने के बाद इसकी जांच की जाएगी।
विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम डबल इंजन की बात करते थे,लेकिन कांग्रेस उनसे ज्यादा पैसा दिल्ली से लेकर आएंगे मोदी सरकार से लेकर आएंगे और विकास का मॉडल हिमाचल में लेकर आएंगे।
