बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बिलासपुर सदर में भाजपा के पक्ष में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। कांग्रेस पार्टी कुछ ही राज्यों में सिमट कर रह गई है। वहां पर भी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है निश्चित तौर पर देश की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बड़ी है। अजय भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डॉक्टर मलिका नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल की पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अजय भट्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड की तर्ज पर फिर से भाजपा रिपीट मिशन करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि जैसे उत्तराखंड में लोगों ने भाजपा की केंद्रीय नीतियों को समर्थन दिया है, उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी लोगों का विश्वास भाजपा की तरफ बढ़ा है और निश्चित रूप से बिलासपुर की चारों सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएंगे। डॉ मल्लिका नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में पिछले 5 वर्ष में जिस प्रकार से कार्य हुए हैं। एम्स हॉस्पिटल, फोरलेन का कार्य ,रेलवे का कार्य, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और सबसे महत्वपूर्ण बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य चल रहा है। करोड़ों रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और यह कार्य आगे भी चलते रहेंगे।
