कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-कारगिल में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध को इस साल 25 वर्ष पूरे हो गए है। ऐसे में जो युवा इस साल 25 साल के हो गए है,या जिन्होंने बचपन में कारगिल युद्ध को देखा था। उन सभी युवाओं को बीजेपी द्वारा कारगिल विजय दिवस के बारे में बताया जाएगा।
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने बताया की इस बार भाजपा की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में 25 जुलाई शाम को एक मशाल यात्रा निकालेगी। और एक दिया भी जलाया जाएगा जो 24 घंटे तक जलता रहेगा और 26 तारीख को वीर सैनिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। साथ में ऐसे युवा जो इस वर्ष 25 साल के हो चुके है या वर्ष 1999 में छोटे थे उन्हें भी कारगिल विजय दिवस के बारे में बताया जाएगा। ताकि वह भी देश के वीर सैनिकों के बारे में जान सके। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी हर वर्ष कारगिल दिवस धूमधाम से मनाती है।और इस बार कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें वीर सैनिक को सम्मानित किया जाएगा।
