By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संस्थानों को डी नोटिफाई करने के विरोध में भाजपा बुलंद करेगी आवाज़, कांग्रेस के खिलाफ़ चालया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संस्थानों को डी नोटिफाई करने के विरोध में भाजपा बुलंद करेगी आवाज़, कांग्रेस के खिलाफ़ चालया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
himachalpolitical

संस्थानों को डी नोटिफाई करने के विरोध में भाजपा बुलंद करेगी आवाज़, कांग्रेस के खिलाफ़ चालया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/05 at 12:50 AM
Share
राकेश,ऊना:भाजपा कार्यसमिति की आगामी दो दिनों तक चलने वाली बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर अहम रणनीति पर चर्चा की जाएगी ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को चारों सीटें जीतकर केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार को बनाया जा सके इसके लिए क्या-क्या तैयारी है और क्या क्या कदम उठाए जाने हैं इसको लेकर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक से पहले आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी जीत दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अन्य कार्य समिति के सदस्यों सहित तमाम पदाधिकारी दो दिनों तक चलने वाली कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से से हिमाचल प्रदेशकी तीन रेल परियोजनाओं को लेकर करोड़ों रुपए दिए जाने से रेलवे के काम में तेजी आने की बात कही। उन्होंने कहा कि 3 रेल परियोजनाओं में करोड़ों रुपए मिलने से इस काम में जो बाधाएं आ रही थी वो जल्द दूर होगी। जहां-जहां रेलवे के ब्रिज अन्य काम को पूरा करना हैं वह किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस ने ओपीएस को बहाल किए जाने का वादा किया था लेकिन पहली कैबिनेट होने के बावजूद भी आज दिन तक ओपीएस को लेकर कोई नोटिफिकेशन तक जारी नहीं कर पाई हैं  महिलाओं के खाते में 15 सौ रुपए डालने की बात कही गई थी लेकिन महिलाएं को भी अभी तक पंद्रह सौ रुपए सरकार नहीं दे पाई हैं।
उन्होंने कांग्रेस सरकार को  घरते हए कहा की कांग्रेस ने आते ही महंगाई बढ़ा दी है जबकि उन्होंने विपक्ष में होते हुए महंगाई को कम करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सरकार की कारगुजारी को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सैकड़ों संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया गया जिसके विरोध में बीजेपी अपनी आवाज बुलंद करेगी। उसके बाद विरोध प्रदर्शन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
 उन्होंने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री जर्नल वीके सिंह बजट को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करने इस कार्यसमिति की बैठक के लिए वह पहुंच रहे हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा कार्यकर्ताओ  को  संगठन के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं ओर जो कार्यकर्ता हमारे साथ पहले से जुड़े है एक डाटा उनका एकत्र किए जाने की योजना हैं,ताकि लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जा सके।
वहीं पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि हमने नारा दिया था कि रिवाज बदलेगा लेकिन वह नहीं बदल पाया और ताज बदल गया ताज कैसे बदला नारा कैसे साकार नहीं हुआ उन सभी तथ्यों को लेकर भी चिंतन इस बैठक के दौरान किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन हीन कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी सभी जिलों से आंकड़े आ रहे हैं आंकड़ों को देखने के उपरांत ही कोई और निर्णय लिया जाएगा।
TAGGED: BJP, campaign, congress, institutions, notification, signature, una, voice
admin February 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती का सरकार बनी सहारा, उपचार का उठाएगी खर्च
Next Article सबसे ऊंची व लंबे ट्रैक वाली नाको झील में बना विश्व रिकॉर्ड, पहली बार हो रहा राष्ट्रीय स्तरीय आइस स्केटिंग खेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?