अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेशवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए हर पल सब पर नजर आते हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जो मुख्यमंत्री के पास है अपनी समस्या लेकर पहुंचता है उसका समाधान मुख्यमंत्री बिना समय गवांते हुए कर रहे हैं। शनिवार को भी अपने हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर के इलाज का पूरा खर्च सरकार की ओर से उठाए जाने का फैसला लिया हैं।
हमीरपुर जिला के बिझड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाली 18 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मीनाक्षी ठाकुर ने शनिवार को अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस हमीरपुर में भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। मीनाक्षी ने बताया कि उसका परिवार इलाज का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को मीनाक्षी की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी के इलाज के लिए जो भी व्यय होगा, वह प्रदेश सरकार वहन करेगी।
