अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला की नाको झील जो 12 हज़ार फिट ऊंचाई पर स्थित हैं। इस प्राकृतिक झील पर विश्व के सबसे ऊंचे व लंबे ट्रैक पर आइस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता का आज विश्व रिकार्ड कायम हो चूका हैं। यह रिकॉर्ड नाको झील पर राष्ट्रीय आइस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता के आगाज़ के साथ ही कायम हुआ हैं, जिसमे हिंदुस्तान के 15 राज्यों से 70 खिलाडी भाग लें रहे हैं। ऐसे में इस झील पर शून्य तापमान के नीचे भी आइस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता का खिलाडी आनंद ले रहे हैं।
जिला के लिए भी यह गर्व की बात हैं कि नाको गांव के ग्रामीण भी इस प्रतियोगिता में सहभागी बने हैं।इस खेल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग खेल एसोसिएशन, राज्य स्तरीय आईस स्केटिंग खेल एसोसिएशन व पुरग्युल आइस स्केटिंग खेल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जा रहा हैं।आईस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं दी गई हैं।
बर्फबारी के बाद यहां पर सुबह शाम माईनस 18 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर रहा हैं और दिन के समय सूरज की तेज रोशनी ने ही तापमान माईनस 7 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का हुआ हैं। वहीं तेज़ धुप की रोशनी बर्फ पर चमक रही हैं, ऐसे ने खिलाड़ियों समेत सभी लोग काले चश्मों का प्रयोग भी कर रहे हैं ताकि बर्फ व सूरज की तेज़ चमक से आंखों को बचाया जा सके।
बता दें कि राष्ट्रीय स्तरीय आइस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता मे भाग ले रहे 70 खिलाड़ियों के रहने खाने पूरी व्यवस्था भी राष्ट्रीय स्तरीय आइस स्केटिंग खेल एसोसिएशन व साथी एसोसिएशन मिलजुलकर कर रहे हैं। प्रतियोगिता जिसका समापन 5 फ़रवरी 2023 को होगा ओर इसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागीयों को सम्मानित भी किया जाएगा।
