By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रमों पर भाजपा का वार.. कांग्रेस का पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रमों पर भाजपा का वार.. कांग्रेस का पलटवार
himachalpolitical

जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रमों पर भाजपा का वार.. कांग्रेस का पलटवार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/10/29 at 8:34 PM
Share

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसको लेकर भाजपा निशाना भी साध रहे है और जन मंच बन्द करने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। वही सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने भाजपा पर पलटवार किया है और जन मंच कार्यक्रम पर सरकारी खजाने से लाखों रुपए लूटने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा प्रदेश को बदनाम करने का कर रही काम

सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम डोडरा क्वार से शुरू किया है और पहली बार ऐसा हुआ कि कोई मुख्यमंत्री डोडरा क्वार के क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच रात गुजरी हैं और उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया इस कार्यक्रम पर कोई भी सरकारी खजाने से बोझ नहीं पड़ा है जबकि जो भाजपा ने जन मंच का कार्य क्रम शुरू किया था उस पर सरकारी खजाने से लाखों रुपए लुटाए जा रहे थे लेकिन जो प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है इस पर किसी भी तरह का खर्चा नहीं किया जा रहा है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों के समस्याओं को सुनने के साथ उनका समाधान करने का कार्य किया जा रहा है । अब मंत्री भी दूर दराज के क्षेत्र में जाकर इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे ।उन्होंने कहा कि भाजपा को इस तरह के कार्यक्रमों का भी विरोध करना है और इस पर भी राजनीति कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी आग्रह किया कि जो प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों और कार्यक्रम है उनके ऊपर राजनीति ना करें। भाजपा ने जो जन्म मंच कार्यक्रम शुरू किया था उसमें खाने-पीने और मौज मस्ती का माहौल बना हुआ था सरकारी खजाने से पैसे उड़ाए जा रहे थे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कार्यक्रम शुरू किया है वह साधारण तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रात बिता रहे हैं और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

सरकारी विभागों में नौकरियां को खत्म करने के आरोपों पर कहा ये

वही सरकारी विभागों में नौकरियां को खत्म करने के आरोपों पर नरेश चौहान ने भाजपा पर प्रदेश को बदनाम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो गलतफहमी थी वह दूर कर दी गई है विपक्ष की मजबूरी है झूठा प्रचार करके लगातार हिमाचल को बदनाम किया जा रहा है। लेकिन भाजपा हर बार विफल हो रही है उपचुनाव में भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार पर दोबारा से अपना विश्वास जताया है और भाजपा के हथकंडे फिर फेल हुए हैं उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसे सरकारी विभागों में पद खाली नहीं किए गए हैं बल्कि वह पद जिनका आज के समय में कोई औचित्य नहीं है उन्हें खत्म किया गया है

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितेषी है और पहली बार ऐसा हुआ है की दिवाली से पहले 28 तारीख को ही कर्मचारियों को वेतन दिया गया है और 75 साल के ऊपर के पेंशनों को एरियर उनके खाते में आ गया है यह सरकार का बहुत बड़ा फैसला है त्योहारों से पहले सबके कर्मचारियों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं जिसे कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है।

TAGGED: Shimla Principal Media Advisor to Chief Minister Naresh Chauhan
Chandrika October 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का किया शुभारंभ
Next Article त्यौहारी सीजन में 3 क्वींटल 62 किलो मिठाई सीज, 10 सैंपल जांच में पाए गए फेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?