संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदूषण विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है ऐसे में अब पार्टियों की ओर से हर एक विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जानी है । भाजपा की ओर से अभी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है लेकिन उससे पहले ही फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट आवंटन को लेकर भाजपा की आपसी फुट नजर आने लगी है। इस विधानसभा क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है और एक बार फिर से यहां पोस्टर युद्ध छिड़ चुका है।
पिछले चुनावों में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट आवंटन से पहले जहां कृपाल परमार के विरोध में ‘कृपाल परमार चक्की पार’ के पोस्टर’ लगे थे। उसके बाद 2021 के उपचुनावों में भाजपा ने यहां से जब बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा था तब भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ ‘अबकी बार ज्वाली पार’ ओर ‘फतेहपुर में तेरा क्या काम, अबकी बार ज्वाली करवाएंगे आराम’ के पोस्टर लगे थे। वहीं इस बार चुनाव पास आते ही भाजपा के टिकट आवटन और इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले ही फतेहपुर में एक बार फिर से यह पोस्टर युद्ध छिड़ गया है और इस बार इस युद्ध में वार भाजपा में प्रत्याशी एवं टिकट के सशक्त दावेदार व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के पर किया जा रहा है।
बीती रात्रि को विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के कई जगहों पर उनके पोस्टर लगा दिए गए हैं जिसमें कृपाल परमार की योगा करते हुए फोटो लगी है व लिखा है “अपनी माटी अपना पूत नहीं चलेगा बाहरी दूत” व दूसरे पोस्टर पर उनकी फोटो सहित लिखा है ‘फतेहपुर की जनता करे पुकार, कृपाल परमार चक्की पार हमेशा के लिए चक्की पार’। इस तरह के पोस्टर लगने से यह स्पष्ट है कि कहीं ना कहीं फतेहपुर भाजपा में टिकट के चाहवान व उनके समर्थक एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की पोस्टर लगाने के साथ ही सोशल मीडिया पर बयान बाजी कर रहे हैं। वहीं इस सब से आ अब यह बात भी सामने आने लगी है कि फतेहपुर में टिकट आवंटन को लेकर कहीं न कहीं फतेहपुर भाजपाईयों की आपसी लडा़ई फिर से भाजपा पार्टी के लिए मंहगी न पड़ जाए।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार कहना है कि यह पोस्टर भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेसियों का काम है। उन्होंने कहा कि मैं मेरे विरुद्ध पोस्टर लगाने वालों का धन्यवाद करता हूं और यह कामना भी करता हूं कि भगवान उन लोगों को
सद्बुद्धि प्रदान करें।
