राकेश, ऊना: प्रदेश में कांग्रेस चेहरा विहीन पार्टी है। प्रदेश में चुनाव पास हैं लेकिन कांग्रेस अभी तक अपना चेहरा ही तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस पर यह प्रहार बीजेपी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक लखबीर सिंह ने किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नेता विपक्ष पर भी शाब्दिक प्रहार किया।
उन्होंने नेता विपक्ष पर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों के दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को चेहरा विहीन पार्टी बताकर चुनावों से पूर्व चेहरा घोषित किए जाने की चुनौती दी । उन्होंने कांग्रेस के पोस्टरों से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तस्वीरें तक गायब होने की बात कहते हुए कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी होने का दावा किया और कांग्रेस के बिखर जाने की भी बात कही ।
