अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी हैं और भाजपा विपक्ष की भूमिका में आ चुकी हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा लगातार बयान बाजी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार को लेकर करती नज़र आ रही हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच में जुबानी जंग छिड़ी हुई हैं। दोनों ही दूसरे पर वार पलटवार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की लोकप्रियता को लेकर की गई बयानबाजी पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल की ओर से पलटवार किया गया हैं।
भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की लोकप्रियता की तुलना सेंसेक्स से करने की टिप्पणी को प्रेम कौशल ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी भाजपा की व्यवहारिक मनोवृति को ही दर्शाती हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप कि ओर से मंत्रिमंडल के गठन और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की लोकप्रियता के विषय में की गई बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष शायद भूल चुके हैं कि 2017 के विधानसभा चुनावों के उपरांत मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में भाजपा को लगभग 20 दिन माथापच्ची करनी पड़ी थी।
प्रेम कौशल ने कहा कि सुरेश कश्यप को यह समझने की आवश्यकता है कि भाजपा का सेंसेक्स हिमाचल में धरातल तक पहुंच चुका हैं, जिसके ऊपर उठने की कोई संभावना नहीं हैं। प्रेम कौशल ने कहा जिस पार्टी की सरकार पांच वर्षों में जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई उसके अध्यक्ष कांग्रेस सरकार के गठन के मात्र पांच दिन के अंदर वादे पूरे नहीं होने की टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि चुनावों में करारी हार के चलते अपनी कुर्सी बचाने के चक्र में गैरजरूरी बयानबाजी से फिलहाल परहेज़ करें और उपहास का पात्र बनने से बचें।
