मंडी/परी शर्मा- हिमाचल प्रदेश में बिजली विभाग पहले से ही घाटे में चल रहा है और विभाग जंहा उपभोक्ताओं से पेंडिग पड़े बिलों का भुगतान करने का आग्रह कर रहा है। वही नगर निगम मंडी की लापरवाही बिजली विभाग को मंहगी पड़ रही है।
दिन दिहाड़े क्टिोरिया पुल के साथ बने नए पुल की लाइटें रहती है ऑन
दिन दिहाड़े विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल में लगी लाइटे ऑन रहती है जिस कारण विजली विभाग को चपत लग रही है। नगर निगम मंडी को दिन में भी नही दिखाई दे रहा है। वही लोगों का कहना है कि बिजली विभाग करोड़ों के घाटे में है दिन में लाइटे ऑन क्यो है इसका जवाब तो नगर निगम ही दे सकेगा। उन्होंने कहा कि लाइटे जलाने का समय सुनिश्चित करे। निगम अपने कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दे, ताकि उर्जा का साधन बचे और लोगों का पैसा भी बचे क्योकि पैसा किसी सरकार का नही लोगों का है। लोगों ने कहा कि भाजपा समर्थित नगर निगम फीजूल खर्चे कर रही है और इसको लेकर पहले भी चेताया गया था लेकिन निगम इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा व निगम का भारी भरकम बिल पहले से ही पेंडिंग।
नगर निगम मंडी के उप महापौर ने ये कहा
नगर निगम के उप महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होने कहा कि उन्हे मीडिया के माध्यम से ये जानकारी मिली है। उन्होने कहा कि वीरवार और शुक्रवार को खलियार और पुरानी मंडी में स्ट्रीट लाइट के मेंटिनशन का कार्य किया जाता है, जिसक कारण सभी लाइट को जलाया जाता है। आज भी पुरानी मंडी में कार्य चला हुआ है। उन्होने कहा कि अगर किसी को स्ट्रीट लाईट शहर में दिन के समय जलती हुई दिखाई दे तो वे इसकी शिकायत सीधे नगर निगम में करे।
