राकेश, ऊना: बीजेपी ने बुधवार से कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपा सरकार के समय में खोले गए संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की हैं। इस अभियान के दौरान जितने भी हस्ताक्षर लिए जाएंगे वह राज्यपाल को सौंपने के साथ ही उनसे बंद किए गए संस्थानों को खोलने की मांग बीजेपी करेगी। यह बात बुधवार को ऊना में आयोजित प्रेसवार्ताजेपी उन्हें राज्यपाल को सौंप करें कांग्रेस सरकार में बीजेपी के विधायक का सतपाल सत्ती ने कही।
कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए सतपाल सती ने कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए 2 माह का समय हो चुकाहैं। इन्होंने सत्ता में आते ही जनविरोधी फ़ैसले लिए हैं। जनता ने इन्हें बहुमत देखकर इनकी सरकार बनाई है लेकिन वर्तमान सरकार ने आते ही जनविरोधी फैसले लेने की शुरुआत की हैं। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिम केयर योजना और आयुष्मान योजना को शुरू किया गया था। इस योजना से लोगों को हेल्थ का इलाज मुहैया करवाती थी, लेकिन सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इस योजना के पैसे का भुगतान नहीं किया हैं जिस कारण लोगों को अपनी जेब से पैसा खर्च कर अस्पतालों में महंगे इलाज करवाने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं।
सतपाल सत्ती ने सहारा योजना में लोगों को मिलने वाली मदद को भी बंद किए जाने की बात कही हैं। उन्होंने कहा की नई सरकार ने विधायक विकास निधि योजना की किस्त जो जनवरी माह तक मिल जाती है उसको भी रोक दिया हैं। उसकी फाइल भी मुख्यमंत्री के पास पड़ी हुई हैं, लेकिन अभी तक विधायक निधि की किस्त उनके पास नहीं पहुंची हैं जिस कारण लोगों के विकास कार्य रुके पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सैकड़ों शिक्षण संस्थान व अन्य विभागों के दफ्तर बंद कर दिए हैं, जिससे आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। जनता फिर से उन्हें खोलेने की मांग कर रही हैं।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को पैसे का इंतजाम कर फिर से इन बंद किए संस्थानों को खोलना चाहिए ताकि जनता को आसुविधा का सामना ना करना पड़े। बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आज आए सिग्नेचर अभियान चलाएगी और राज्यपाल को सौंपेगी ताकि प्रदेश सरकार की ओर से जो दफ्तर और विभा डीनोटिफाई किए गए हैं उनको जल्द शुरू किया जाए और जनता को असुविधा का सामना ना करना पड़े।
