मंडी : परी शर्मा- पढ़े लिखे बच्चों को आत्म निर्भर बनाने और उन्हे रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शैक्षिणक संस्थानों में समय समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज वल्लभ महाविद्यालय मंडी में भी रोजगार मेले का आयोजन हुआ है। इस जाॅब फेयर का शुभारंभ काॅलेंज के प्राचार्य जसवंत ठाकुर ने रिबन काटकर किया।
रोजगार मेले में पासआउट लड़कियों और लड़को ने काफी संख्यां में भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि जाॅब फेयर मेले में एलआईसी, टेक महिंद्रा, हुंडई सहित अन्य कंपनियां आई है । कंपनियां साक्षात्कार लेकर बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार प्लेंसमेंट देगी।
