संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर वर्ष निजी स्कूल निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से फ़ीस बढ़ा रहे हैं। इसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। छात्र अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों में फीस, वर्दी व किताबों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मंच का कहना है कि फीस, ड्रेस और कॉपी-किताबों की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई हैं।
छात्र अभिभावक मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने बताया कि इस बार भी फीस में बढ़ोतरी की गई हैं। इसी तरह ड्रेस व किताबों की कीमतें भी 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। इससे सीधे तौर पर हजारों परिवारों की जेब पर डाका डाला गया हैं। न्यायालय के निर्णय और सरकार इस पर रोक तो लगाते हैं लेकिन इन निर्णयों को स्कूल ठेंगा दिखाते हैं।
छात्र अभिभावक मंच के संयोजक विजेंदर मेहरा ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने में असफल रहती हैं। सरकार को जल्द इसको लेकर रेगुलेटरी कमीशन बनाकर कानून की स्थापना करनी चाहिए ताकि इस लूट पर अंकुश लगाया जा सके।
