सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-17 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में होने जा रही है। इसे लेकर युवा मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बैठक में मंडल सशक्तिकरण के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।
बुधवार को सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोलन भूपेंद्र ठाकुर उर्फ सन्नी ने बताया कि साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए हिमाचल भारतीय जनता युवा मोर्चा चारों सीट पर जीत दिलाने के लिए मेहनत करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो में मंडल स्तर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कामों को लेकर जाएगा। इसके अलावा पूर्व में जयराम सरकार के कामों को भी लोगों तक पहुंचाने का काम होगा।
