By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जसकोट में जल्द बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस हेलीपोर्ट, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जसकोट में जल्द बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस हेलीपोर्ट, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
himachalNews

जसकोट में जल्द बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस हेलीपोर्ट, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/11/15 at 11:53 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप जसकोट में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस हेलीपोर्ट बनेगा। यहां प्रस्तावित हेलीपोर्ट की प्रथम चरण की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। दूसरे चरण की औपचारिकताओं के तहत पर्यटन विकास विभाग ने यहां जंगलात भूमि में कटने वाले पेड़ों की एवज में मुआवजा राशि भी वन विभाग के खजाने में जमा करवा दी हैं। वन विभाग से फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जसकोट में प्रस्तावित हेलीपोर्ट निर्माण के लिए यहां 36 कनाल भूमि को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के नाम ट्रांसफर कर दिया गया हैं। विभाग ने सरकार को 10 करोड़ रुपये की संशोधित (रिवाइज्ड) डीपीआर भेजी हैं। इसके तहत 3.17 करोड़ की प्रथम किस्त विभाग के पास पहुंच चुकी हैं। संशोधित बजट को स्वीकृति मिलने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री से समय लेने के बाद यहां पर शिलान्यास किया जाएगा। उसके बाद हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिले में अभी तक हेलीपोर्ट की सुविधा नहीं हैं। हेलीपोर्ट बनने से यहां पर हेली टैक्सी की सेवाएं और अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं।
उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि जसकोट में हेलीपोर्ट निर्माण की अधिकतर औपचारिकताएं पूरी करवा ली गई हैं। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के नाम 36 कनाल भूमि ट्रांसफर करवा दी गई हैं। जल्द मुख्यमंत्री से समय लेकर यहां पर शिलान्यास करवाया जाएगा। उसके बाद यहां पर रिकॉर्ड समय में हेलीपोर्ट का निर्माण करवाया जाएगा।
TAGGED: built, Chief Minister, hamirpur, heliport, Jaskot
admin November 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोकसभा चुनावों के लिए भाजयुमो पूरी तरह तैयार.. चारो सीटों पर जीत के लिए कसी कमर
Next Article इलेक्ट्रिक बसों का कमाल, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की आय में आया उछाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?