शिमला, संजू-भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान कार्तिक ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।भेंट के दौरान कंडाघाट क्षेत्र के विकास, युवाओं की भूमिका, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा समाजसेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
राज्यपाल ने युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।कार्तिक ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल से हुई मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्तिक ठाकुर ने राज्यपाल का समय देने और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

