नालागढ़/जगत सिंह: बद्दी के दशहरा ग्राउंड में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। ब्लास्ट के कारण दशहरा मैदान का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है और दीवारें भी टूट गई। दरअसल दशहरा ग्राउंड के भवन में बारूद रखा था, जिससे अचानक ब्लास्ट हो गया। बता दें कि इस दौरान रावण व अन्य के पुतले बनाने का कार्य चल रहा था।
ब्लास्ट के कारण धमाके से आसपास के रिहायशी मकानों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के जानी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं दमकल विभाग की टीम व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और यहां आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है।
बद्दी के दशहरा ग्राउंड में ब्लास्ट, भवन क्षतिग्रस्त होने से टूटी दीवारें (देखें वीडियो)
Leave a comment
Leave a comment
