बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर दौरे पर आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे। सोमवार को नगर के लेक व्यू कैफे में नड्डा ने हिमाचल के सीएम सहित भाजपा के कई नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने मोदी रैली को लेकर कई विशेष मुद्दों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिया।
बता दें कि बैठक के बाद जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा के नेता भी मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर जेपी नड्डा ने रैली स्थल का जायजा लेते हुए कई सुझाव व निर्णय भी दिए। रैली को लेकर बिलासपुर में ही रहेंगे। 6 तारीख को जेपी नड्डा वापिस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। मोदी रैली के माध्यम से चुनावी मंत्र भी देंगे, जो हम सभी के लिए भीत लाभदायक सिद्ध होंगे।
एसपीजी ने हैलीकॉप्टर के माध्यम से किया ट्रायल
बता दें कि सोमवार को बिलासपुर में एसपीजी ने पूरा सुरक्षा जिम्मा संभाल लिया है। इस अवसर पर उन्होंने पूरे शहर का हेलीकॉप्टर के माध्यम से निरीक्षण किया। साथ ही प्रधानमंत्री के लैंडिंग स्थल पर ट्रायल भी किया गया।
सीएम कुल्लू के लिए होंगे रवाना
सीएम जयराम ठाकुर दोपहर के समय कुल्लू के लिए रवाना होंगे। कुल्लू में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 अक्टूबर को दोपहर के बाद रैली है। ऐसे में सारी तैयारियो का जायजा लेने के लिए कुल्लू जा रहे है।

नड्डा ने बैठक में दिए चुनावी टिप्स
पार्टी सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा ने बैठक करते हुए सभी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। वही, सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा ने सभी नेताओ को तैयार रहने की भी बात कही।
