Shimla,Sanju(TSN)-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शिमला में उमंग फाउंडेशन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से फाउंडेशन ने न केवल आतंकी हमले के प्रति अपना रोष व्यक्त किया, बल्कि हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।शिविर के दौरान एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया,जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यक्रम में मौजूद उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों को आतंकवादियों ने निर्ममता से मार डाला।इस भीषण घटना को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है।इसी के मद्देनजर शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।शिविर स्थल पर पहलगाम हमले की तस्वीरें लगाई गईं,जिन पर लोग श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं।साथ ही,पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।अजय श्रीवास्तव ने कहा, “जो लोग इस आतंकी हमले में शहीद हुए,उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम रक्तदान के माध्यम से किसी अन्य की जान बचा सकें।”
