By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BBMB नहर के कंट्रोल गेट के समीप पानी में तैरता मिला लापता कृष्ण कुमार का शव…परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BBMB नहर के कंट्रोल गेट के समीप पानी में तैरता मिला लापता कृष्ण कुमार का शव…परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
himachalNews

BBMB नहर के कंट्रोल गेट के समीप पानी में तैरता मिला लापता कृष्ण कुमार का शव…परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/01 at 7:24 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – संदिग्ध परिस्थितियों में बीते 11 जुलाई से लापता मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के मलोह क्षेत्र से लापता कृष्ण लाल का शव मंगलवार को बीएसएल जलाशय से बरामद हो गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर कृष्ण लाल की पहचान कर हत्या का शक जाहिर किया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम मंडी ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बीएसएल जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक शव तैरते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीबीएमबी कर्मचारीयों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मामले की सूचना लापता कृष्ण लाल के परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और कृष्ण लाल की हत्या का शक जाहिर किया। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मौके पर पूरी स्थिति का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है।

शव मिलते ही मौके पर माहौल हुआ अति संवेदनशील

वहीं मृतक का शव मिलते ही मौके पर माहौल अति संवेदनशील हो गया और परिजनों द्वारा कृष्ण लाल की हत्या होने की आशंका जताई गई। स्थानीय पुलिस द्वारा स्थिति को काबू में करने के लिए मंडी पुलिस की विशेष क्वीक रिएशन टीम (QRT) को मौके पर बुलाना पड़ा। मामले में पुलिस द्वारा शक के आधार पर जांच में सम्मिलित किए तीन युवकों का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा रहा है। वहीं कृष्ण लाल के परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए कहा कि कृष्ण लाल को कुछ युवकों द्वारा मारकर जलाशय में फेंका गया है। कृष्ण लाल के शरीर के कुछ भागों पर चोट के निशान हैं और सर व दाढ़ी में एक भी बाल नहीं है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए।

फॉरेंसिक टीम भी पहुंचे मौके पर, जुटाए साक्ष्य

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि बीएसएल जलाशय से शव बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम में मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ+त के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों को थाना में तलब किया गया है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है। दिनेश कुमार ने कहा कि मामले में शक के आधार पर 3 युवकों का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।

TAGGED: Mandi Body of missing Krishna Kumar found
Chandrika August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के बालीचौकी में पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए दिया सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा
Next Article गरीब बाप को बेटे के इलाज़ के लिए आर्थिक मदद की दरकार,आप भी बन सकते हैं मददगार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?