Bilaspur,Subhash(TSN)-बैरी रजादीया क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूटी सवार ने अचानक दिशा बदली और सामने से आ रही बुलेरो से सीधी टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक स्कूटी से एक ट्रक के पीछे-पीछे चल रहा था। अचानक उसने साइड लेने की कोशिश की, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बुलेरो वाहन से आमना-सामना हो गया। बुलेरो चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन राहत दल के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान नहीं बचाई जा सकी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।
