सोलन : योगेश शर्मा – सोलन जिले में लोगो को बूस्टर डोज लगाने के लिए अब और इंतजार नही करना पडेगा क्योंकि जिला सोलन को बूस्टर डोज की नई खेप मिल चुकी है। जिसकी जानकारी मुख्य चिकित्सक अधिकारी सोलन डॉक्टर राजन उप्पल ने दी। उन्होनें ने बताया कि कोविड की बूस्टर डोज उपल्ब्ध हो गई है और इस वक्त विभाग के पास 5000 कोविड शील्ड है। जिसे सोमवार से लगाना शुरु कर दिया जाएगा।
सोलन जिला है इस वक्त कोविड फ्री
सीएमओ डॉ राजन उप्पल ने बताया कि सोलन जिला इस वक्त कोविड फ्री है और जिले में कोरोना का एक भी केस ऐक्टिव नही है ,लेकिन फिर भी लोगो से अनुरोध होगा कि जिन लोगो ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगाई है वो समय रहते लगा ले। डॉक्टर उप्पल ने लोगो से अनुरोध करते हुए कहा कि भले ही जिला सोलन कोविड फ्री हो लेकिन जिस तरह से विदेशो मे इन दिनो कोविड के नए वेरिएंट के मामले आ रहे हैं। उसे देखते हुए लोगों से यही अपील रहेगी की सभी अभी से ही कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें ,ताकि नए वेरिएंट को फैलने से रोका जा सके।
अब तक इतनी लग पाई है डोज
इस वक्त जिला सोलन में कोविड़ की पहली डोज 800000 लोगों को लग चुकी है और दूसरी डोज लगभग 728000 के आसपास लग चुकी है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में बूस्टर डोज अब तक 160299 लोगों को लगी है । सीएमओ सोलन डॉक्टर राजन उप्पल ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को अब तक दोनों डोज लगाकर 6 महीने से अधिक समय हो चुका है वे जल्द से जल्द कोवीड की बूस्टर डोज भी अवश्य लगा लें।
