राहुल चावला,धर्मशाला : भूस्खलन होने से पहले अगर आपको उसकी जानकारी मिल जाए तो ऐसे में उस भूस्खलन स्व होने वाले नुकसान से बचा जा सकता हैं। जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन अब ऐसा संभव हो सकता हैं। धर्मशाला में जिला प्रशासन की ओर से इसे लेकर एक नई पहल की जा रही है। जिला प्रशासन जिले में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में घटना से पहले चेतावनी उपलब्ध कराने को चार जगहों पर पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने जा रहा हैं।
आईआईटी मंडी की ओर से विकसित यह प्रणाली भूस्खलन की पूर्व चेतावनी देने में बेहद कारगर हैं। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल 2022 में भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने को लेकर जगह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था उसी दिशा में जगह सुनिश्चित की गई हैं। यह यंत्र धर्मशाला बाई पास मैक्लोडगंज रोड के पास ओर उसके अलावा चोहला, दोशालिनी गावं में भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाया जाएगा। इसे लगाने के बाद देखा जाएगा की ये यंत्र कितना कारगर ओर महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने बताया की अभी तक धर्मशाला के बाई पास रोड मैक्लोडगंज के पास भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाया गया हैं। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया की भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र तीन चार स्तर पर काम करता हैं। सबसे पहले हल्का मूवमेंट जो किसी की क भी नजर में नहीं आता हैं यह यंत्र उस के बारे में भी बताता हैं। दूसरा अगर तेज गति से भूस्खलन हो तब भी ये यंत्र तुरंत चेतावनी देगा और ये चेतावनी SMS के माध्यम से जिला प्रशासन के पास पहुंचेगी। उस के बाद पंचायत और डिजास्टर मेनेजमेंट फाॅर्स के जरिये कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की आगामी तीन महीनों तक ये भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र अलग अलग स्थानों में लग जायेंगे और कार्य करना शुरू कर देंगे।
