बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलासपुर की बंदला धार अब देशभक्ति हिंदी गीत “लव यू इंडिया” में भी नजर आएगी। चंडीगढ़ में इस गीत के कुछ दृश्य फिल्माने के बाद अब गीत की शूटिंग बिलासपुर में चल रही है।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शबाब साबरी ने गाया है गीत
छोटे पर्दे के प्रसिद्ध डायरेक्टर विनोद कुमार के निर्देशन में बिलासपुर के अलग अलग हिस्सों में गीत का शूट चल रहा है। बंदला धार, सिहड़ा, लुहनू मैदान और गोबिंद सागर झील में गीत के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। इस गीत को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शबाब साबरी ने गाया है। रमन रघुवंशी द्वारा कलमबद्ध किए इस गीत का संगीत जस्सी कटयाल ने तैयार किया है। खास बात यह है कि हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार राजकुमार कश्यप, मनजीत मन्ना, नवीन जोंटी, अभिषेक डोगरा और युगम भारद्वाज इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही बिलासपुर और मंडी जिला के कई अन्य कलाकार भी इस गीत में नजर आएंगे।
26 जनवरी को रिलीज किया जाएगा गीत
उधर, क्यू धुन (Q Dhun) के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि सूद एंटरटेनमेंट बैनर के तले तैयार किए जा रहा यह गीत हमारे देश के जवानों को समर्पित है। जिसे 26 जनवरी को क्यू धुन के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसकी कुछ शूटिंग चंडीगढ़ में भी हुई है। उन्होंने बताया कि इस गीत में करीब 300 कलाकार काम कर रहे हैं। बता दे कि गायक शबाब साबरी ने हुड़ हुड़ दबंग.., हमका पीनी है.., तेरे नैना.., दिल मेरा मुफ्त का.. और झूम बराबर झूम.. सहित कई गीत गाए हैं।
