मंडी :धर्मवीर (TSN)- मात्र 30 वर्ष की उम्र में जब परिवार के किसी सदस्य की दोनों किडनियां खराब हो जाएं तो सोचिए उस परिवार पर क्या बीतेगी। उस परिवार की क्या दशा होगी अगर उसके पास अपने परिवार के उस सदस्य के उपचार के लिए पैसे भी न हों। कुछ ऐसी ही परिस्थित से जूझ रहा है औट तहसील के तहत आने वाले नगवाईं गाांव के मुश्ताक अली का परिवार।
दानी सज्जन गूगल पे नंबर 7876645839 पर भेज सकते हैं सहयोग राशि
मुश्ताक अली की 30 वर्षीय पत्नी रूखसाना बेगम बीते एक वर्ष से किडनी की समस्या से जूझ रही है। दो नौनिहालों की इस मां की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। इस बात का पता परिवार को एक वर्ष पहले चला। उसके बाद से परिवार लगातार परेशानी के दौर से गुजर रहा है। मुश्ताक अली प्राईवेट ड्राईवर के रूप में काम करता है और अभी तक अपनी पत्नी के उपचार पर 5 लाख से अधिक की राशि खर्च कर चुका है। अब मुश्ताक के हाथ खड़े हो गए हैं और उसके पास पत्नी के उपचार का सामर्थ्य नहीं बचा है। ऐसे में मुश्ताक ने दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। पत्नी से उपचार पर भविष्य में 15 से 20 लाख की धनराशि खर्च होनी है। मुश्ताक ने अपनी पत्नी रूखसाना का गूगल पे नंबर 7876645839 जारी करके दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है ताकि पत्नी का उपचार किया जा सके। मुश्ताक ने बताया कि किडनी की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई किडनी नहीं मिल पाई है। खुद मुश्ताक का ब्लड ग्रुप अलग होने के कारण उसकी किडनी नहीं दी जा सकती। मुश्ताक का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है जबकि उसकी पत्नी का ओ पॉजिटिव। मुश्ताक ने दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है।
नगवाईं गांव के लोग भी रूखसाना की मदद के लिए आगे आ रहे हैं
वहीं,नगवाईं गांव के लोग भी रूखसाना की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बीडीसी सदस्य नरेश कुमार उर्फ कुकू, वार्ड सदस्य विक्की कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता ठाकुर ने दानी सज्जनों से पीड़ित परिवार की मदद की अपील की है। इनका कहना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में दानी सज्जन इस परिवार को एक नई जिंदगी दे सकते हैं।
