By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर के निशाने पर प्रदेश सरकार…बोले एक साल का कार्यकाल रहा सबसे निराशाजनक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर के निशाने पर प्रदेश सरकार…बोले एक साल का कार्यकाल रहा सबसे निराशाजनक
himachalpolitical

जयराम ठाकुर के निशाने पर प्रदेश सरकार…बोले एक साल का कार्यकाल रहा सबसे निराशाजनक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/29 at 3:40 PM
Share

नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ में भाजपा का नगर परिषद एवं नगर पंचायत का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रशिक्षण शिविर में नगर परिषद और नगर पंचायत के सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मीडिया से भी रूबरू हुए और पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का 1 साल का कार्यकाल सबसे निराशाजनक रहा है और कांग्रेस पार्टी का दौर जल्द समाप्त होना चाहिए यह प्रदेश के हर वर्ग की इच्छा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 1 साल के कार्यकाल के दौरान ही प्रदेश कई सालों पीछे चला गया है । उन्होंने कहा कि विकास कार्य प्रदेश में ठप्प पड़े हुए हैं और प्रदेश सरकार ने डेढ़ हजार संस्थाओं को बंद किया और अब कांग्रेसी नेता भाजपा पर आरोप लगाते है कि भाजपा लोन ले रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा 12 महीने के कार्यकाल में ही 12000 करोड़ का ऋण लिया जा चुका है उन्होंने कहा कि अगर सबसे ज्यादा लोन लेने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान केंद्र ने सबसे ज्यादा बड़ी मदद प्रदेश को दी है लेकिन कांग्रेस फिर भी झूठ बोलकर कह रही है कि केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया।

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर होगा भाजपा का कब्जा

जयराम ठाकुर ने ओपीएस पर बोलते हुए कहा है कि अभी तक का प्रदेश सरकार तीन गारंटियां पूरा करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर एक भी पूरी नहीं हुई है । उन्होंने कहा कि ओपीएस के मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में रोष है और जल्द वह धरने प्रदर्शन करने वाले हैं ।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में दो मंत्री बना दिए गए लेकिन अब तक उन्हें विभाग ही नहीं दिए गए हैं।जयराम ठाकुर ने कहा सरकार कही और बोलती है सीएम कुछ और वह दक्षिण में चलते तो उनके उप मुख्यमंत्री पूर्व में चलते है ।जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है और भाजपा 2014 बड़ी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीती और उसके बाद 2019 में बहुमत से सत्ता में आई और अब 2024 में भी चार की चारों सीटें हिमाचल में जीतकर पीएम नरेंद्र मोदी की गोद में डाली जाएगी और उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

TAGGED: Nalagarh opposition leader jairam thakur
Chandrika December 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पत्नी की दोनों किडनियां खराब… उपचार के लिए अब नहीं बचे पैसे, दानी सज्जनों से मदद की गुहार
Next Article केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा जमकर नि+शाना…बोले अपने चहेतों का ही करवाया विकास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?