बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में जल्द ही बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया जाएगा । इसके लिए खेल विभाग की ओर से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। खेल विभाग के पास यह बॉक्सिंग रिंग पहुंच गया है। वहीं, इसे स्थापित करने को लेकर जल्द ही आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अब बिलासपुर जिला के बॉक्सर भी बॉक्सिंग रिंग में प्रैक्टिस करेंगे। बॉक्सिंग रिंग स्थापित होने के बाद यहां के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन पहले से और अधिक बेहतर होगा।
जानकारी के अनुसर खेल विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द इस बॉक्सिंग रिंग को स्थापित किया जाए। ताकि खिलाडिय़ों को इसका लाभ मिल सके। बिलासपुर में स्थित खेलो इंडिया खेलो सेंटर के बॉक्सिंग खिलाड़ी भी इसका लाभ उठाएंगे। बताया जा रहा है कि 23 खिलाड़ी होस्टल और अन्य बाहरी बॉक्सर खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए इंडोर स्टेडियम में पहुंचते हैं। हर रोज यह खिलाड़ी यहां पर प्रैक्टिस करते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं, अब बॉक्सिंग रिंग लग जाने के बाद इन खिलाडिय़ों का प्रदर्शन और बेहतर होगा। खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। खेल विभाग की ओर से यहां पर बॉक्सिंग रिंग के अलावा अन्य खेल वस्तुओं को लेकर डिमांड भेजी गई थी। जिसके चलते इस डिमांड को स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर बाक्सिंग रिंग स्थापित किया जाएगा।
बता दें कि खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के नौ बॉक्सर ने सुंदरनगर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में मैडल विजेता बने हैं। महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में प्रजवाल ने गोल्ड मैडल, 60 किलोग्राम में सान्य ने गोल्ड मैडल, 48 किलोग्राम वर्ग में सिमरन ने सिल्वर, 52 किलोग्राम में रीना में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा पुरूष वर्ग के 50 किलोग्राम वर्ग में सन्नी ने गोल्ड मैडल, 63 किलोग्राम वर्ग में प्रत्यूष ने सिल्वर, 52 किलोग्राम में बादल ने कांस्य, 57 किलोग्राम में कुनाल ने कांस्य, 60 किलोग्राम में रिश्व ने कांस्य पदक जीता है।
इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में जल्द ही बॉक्सिंग रिंग लगाया जाएगा। खेल विभाग के पास यह बॉक्सिंग रिंग पहुंच गया है। इससे अब बॉक्सिंग खिलाडिय़ों को रिंग में प्रैटिक्स करने का मौका मिलेगा। वहीं, जिला के बॉक्सिंग खिलाड़ी और अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
