शिमला: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज शिमला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए शिमला में बिताए दिनों को याद किया। उन्होंने बताया की शिमला से उनकी बहुत पुरानी यादें जुड़ी हुई है।बचपन शिमला में ही बीता यहां से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। शिमला से संबंध रखने वाले अनुपम बताते हैं कि छोटे से शहर शिमला से शुरू हुआ उनके सफर में आज 530 से ज्यादा फिल्मे कर चुके है।आज शिमला ने आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम ने अनुपम खेर ने बचपन से जुड़े किस्से व बॉलीवुड के सफर के बारे में अपने अनुभवों को पत्रकारों के साथ सांझा किया।
उन्होंने कहा कि अगर आदमी के हौसले बुलंद हो ओर इरादे मजबूत हो तो कुछ भी हो सकता है ओर इंसान कुछ भी कर सकता है। इस दौरान उन्होंने फिल्मों और बॉलीवुड पर भी खुलकर बात की। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट पर भी उन्होंने कहा कि पहले भी फिल्में बायकॉट होती रही है बावजूद इसके फिल्में हिट हुई है। उन्होंने कहा कि अपने विचार रखने कि सभी को आजादी है। फ़िल्म देखना या न देखना दर्शकों की इच्छा पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि मोदी देश में अच्छा काम कर रहें है। हर आदमी जो वोट डालता है उसकी कोई न कोई विचार धारा अवश्य होती है। राहुल गांधी भी ज़ब देश में देश की बात करेंगे वह उनके काम की बात भी करेंगे। अनुपम खेर ने कहा कि देश भक्ति मन में रखने से ही नहीं बल्कि कार्यों में दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर टार्गेटिंग किलिंग पिछले लंबे समय से हो रही थी लेकिन धारा 370 के बाद अभी इसमें कमी आई है।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों शिमला में है ओर वह शिमला में अपने घर पर ही रुके है। बीते कल जहां उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में भाग लिया तो वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रिज ओर माल रोड की सैर भी की। वहीं आज वह शिमला में पत्रकारों से रूबरू हुए। अभिनेता अनुमप खेर जब भी शिमला आते है तो वो शिमला में बिताए अपने बचपन का जिक्र ओर उससे जुड़ी यादों को सभी से सांझा करते है।
