नाहन : देवेंद्र कुमार- केंद्र सरकार की अनुमति के बाद अभियान में जल्द ही बीएससी नर्सिंग कॉलेज शुरू होने जा रहा है। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बीएससी नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने हरी झंडी देते हुए प्रबंधन को जमीन तलाशने के निर्देश जारी कर दिए।
डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ श्याम कौशिक ने बताया कि पूर्व में यहां 40 छात्राओं के लिए बीएससी नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत था । लेकिन अब केंद्र व प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद इसे बढ़ाकर 100 छात्राओं के लिए बीएससी नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के निर्देश मिले हैं । उन्होने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर जमीन तलाशने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी हैं । उन्होंने बताया कि जल्द ही भूमि चयन कर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
