Dharamshala, Rahul-बीएसएनएल ने स्वतंत्रता माह के उपलक्ष्य में मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रीपेड योजना शुरू की है। वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या (बीएसएनएल, धर्मशाला व्यावसायिक क्षेत्र) ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत उपभोक्ता मात्र 1 रुपये के रिचार्ज पर नया बीएसएनएल सिम मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना में उपभोक्ताओं को प्रत्येक दिन 2 जीबी डाटा, असीमित कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, और नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाएगी। यह फ्रीडम ऑफर 1 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक लागू रहेगा।
मौर्या ने बताया कि यह प्लान न केवल नए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, बल्कि वे उपयोगकर्ता जो किसी अन्य सेवा प्रदाता से बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट कराना चाहते हैं (एमएनपी के अंतर्गत), वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या अधिकृत रिटेलर से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।इस योजना को बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
