मंडी/परी शर्मा: बहुजन समाज पार्टी जिला मंडी ने रमेश चंद भारद्वाज को प्रभारी सरकाघाट और चंद्रमणि को प्रभारी सराज विस क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है। बीएसपी प्रभारी जिला मंडी प्रजपति हरी चंद गोयल ने बताया कि रमेश चंद भारद्वाज को प्रभारी सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र और चंद्रमणि को सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेवारी तुरंत प्रभाव से सौंपी गई है।
इसके अलावादीप सिंह संधू (रिटायर्ड प्रिंसिपल) प्रभारी सरकघाट विधानसभा क्षेत्र और इंद्रा देवी कटोच प्रभारी सराज विधानसभा क्षेत्र अपने पद पर कार्य जारी रखेंगे। दोनो विधानसभा क्षेत्रों में दो दो विधानसभा प्रभारी लगाए गए है। नई जिम्मेवारी मिलने पर उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा का विधायक जिताने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर दिन रात एक होकर कार्य करेंगे।
