संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की दौड़ में कांग्रेस,भाजपा ओर आप के साथ ही अब बसपा भी शामिल हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल में 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान बहुजन समाज पार्टी की ओर से कर दिया गया है। यह घोषणा रेस्ट हाऊस फतेहपुर में बसपा प्रदेश महामंत्री लेख राज ने की। उन्होंने कहा बसपा सर्व समाज को एकसाथ लेकर विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है ।
उन्होंने कहा की बसपा 68 में से 25 सीटों पर ओबीसी प्रत्याशी उतारने जा रही है ताकि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की ओर से दरकिनार किए गए ओबीसी वर्ग को भी मान सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा की इसके अलावा पार्टी युवाओं व महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का मौका बसपा की ओर से दिया जाएगा ।
उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से आग्रह भी किया है कि दोनों राष्ट्रीय दलों से बाहर निकलते हुए बसपा का समर्थन करें ।
उन्होंने कहा इस बार के विधानसभा चुनावों में बसपा महंगाई ओर बेरोजगारी के मुद्दों को जनता के सामने रखती हुई आशिर्वाद मांगेगी। इस दौरान पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ. ओपी चौधरी ,जिला महासचिव शिव कुमार आदि उपस्थित रहे ।
