बद्दी (जगत सिंह): पूर्ण आरक्षण को 75 सालों के बाद भी पूर्ण तौर पर लागू नहीं किया गया। दोनों ही पार्टियों के झांसे में दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज के लोग ना आए। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को वोट डालकर विजयी बनाएंगे। हिमाचल सरकार में भी दिखाए अपने प्रत्याशी की भागीदारी जब सत्ता में होंगे हमारे लोग तब ही होगा हमारे समाज का विकास। कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां दलित विरोधी हैं।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बरोटीवाला में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि चुनाव के बाद इन पार्टियों की सरकार आती जाती रहती है लेकिन देश की भोली-भाली जनता अपनी खुशहाली एवं विकास को तरसती रहती है। अतः दुर्भाग्यपूर्ण है इसमें बेहतर निदान के लिए बीएसपी के रूप में उन्हें नए विकल्प को एक बार जरूर आजमाना चाहिए।
उन्होंने अग्निवीर भर्ती योजना के कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि दोनों ही पार्टियां जन विरोधी है और दलित वर्ग का शोषण करती आ रही है। साथ ही उन्होंने दलित और असहाय लोगों से अपील की है कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को वोट दें ताकि बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी सत्ता में जाए और सत्ता में रहते हुए अपने असहाय लोगों की मदद कर सकता है। दलित असहाय आदिवासी लोग अगर सत्ता में आएंगे तो वही अपने लोगों का सुधार हो पाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि बसपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उन्हें भारी बहुमत से जीत दिला कर सत्ता में भेजें ताकि अपने लोगों के रुके हुए विकास कार्य हो सके।
