By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मैक्लोडगंज पहुंचे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा,एयरपोर्ट पर ही हुआ भव्य स्वागत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मैक्लोडगंज पहुंचे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा,एयरपोर्ट पर ही हुआ भव्य स्वागत
himachalNews

मैक्लोडगंज पहुंचे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा,एयरपोर्ट पर ही हुआ भव्य स्वागत

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/23 at 12:09 AM
Share
राहुल चावला,कांगड़ा:  बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा शनिवार को एक बार फिर से धर्मशाला की ग्लोबल सिटी मैक्लोडगंज पहुंच गए हैं। दलाई लामा के अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद एक बार फिर से मैक्लोडगंज लौटने पर उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल हैं। इस दौरान दलाईलामा के अनुयायियों, निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रतिनिधियों और निर्वासित तिब्बतियों ने जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर दलाईलामा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इतना ही नहीं दलाईलामा ने जैसे ही एयरपोर्ट पर अपने कदम रखे उनके अनुयायियों ने वहीं से अपने परंपरिक वाद्य यंत्रों और नर्तक दलों के सहयोग से उनका जोरदार स्वागत किया।
दलाईलामा की वापसी के बाद वो फिर से अपने अनुयायियों को मैकलोड़गंज स्थित तुगलुकखांग दलाईलामा मंदिर में ही नित्य दर्शनों के लिए मिला करेंगे। दरअसल बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा इसी सप्ताह के बुधवार की सुबह तड़के ही दिल्ली में होने वाले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। जहां उन्होंने गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय बौद्ध शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं इस सम्मेलन में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य वक्ता के तौर पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवाई थी।
इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध विद्वान प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन और वियतनाम बौद्ध संघ के उपकुलपति थिक त्रि क्वांग ने भी अपने कीमती विचारों को साझा किया था। इस कार्यक्रम में दलाईलामा ने बीते शुक्रवार को शांति, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही नालंदा बौद्ध परंपरा के संरक्षण, बुद्ध धर्म तीर्थ और बुद्ध अवशेषों के महत्व समेत वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। इस सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से किया गया था। बता दें कि परिसंघ दुनिया भर में बौद्ध धर्म के लोगों के लिए एक मंच के रूप में काम करता हैं।
दलाईलामा के स्वागत के लिए गग्गल एयरपोर्ट पहुंची तिब्बतियन महिला संगठन की अध्यक्षा तेंजिन डोलमा ने कहा कि दलाईलामा के भव्य स्वागत के लिए वो हमेशा तत्पर रहते हैं और आज उन्हीं के स्वागत के लिए एयरपोर्ट में भी आये थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जो दलाईलामा को लेकर दुनियाभर में दुष्प्रचार किया गया उसकी वो सख्त निंदा करते हैं और हमेशा उनका समर्थन करते हैं। यही वजह है कि आज भी वो यही जताने के लिए भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं।
वहीं उन्होंने भारत सरकार और यहां के लोगों का भी समर्थन के लिके धन्यवाद किया। तिब्बतियन कलाकार ने कहा कि वो दलाईलामा की लंबी उम्र उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हमेशा प्रार्थना करते रहते हैं, और भविष्य में भी करते रहेंगे। वो उन्हीं के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भी आए हैं। .
TAGGED: airport, Buddhist, Dalai Lama, Dharmshala, Leader, Mcleodganj, welcome
admin April 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंदिर से लौटते हुए रिवालसर के पास खाई में गिरी कार…पांच घायल
Next Article दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मांग हमीरपुर पुलिस चौकी से लेकर भोटा चौक तक हो फुटपाथ का निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?