अरविंदर सिंह,हमीरपुर:दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक का आयोजन शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हमीरपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने की। बैठक के दौरान हमीरपुर शहर में फुटपाथ निर्माण सहित उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रशासन से गेहूं के थ्रेसिंग के रेट निर्धारित करने पर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक एडवोकेट सुशील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनसुख पठानिया महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह पठानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने बताया कि संगठन ने जिला मुख्यालय में अपने भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने को लेकर उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल की गठन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी से लेकर भोटा चौक तक फुटपाथ के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही पेट्रोल पंप से लेकर नादौन चौक तक चल रहे कार्य में नालियों के निर्माण को सुनिश्चित करने को भी कहा जाएगा।
