हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)- पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक का आयोजन बुधवार को पंचायत समिति हॉल हमीरपुर में हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने की। इस दौरान पंचायत समिति वार्ड सदस्य मौजूद रहे। पंचायत समिति की तरफ से पंचायत समिति वार्डों को 15वें वित्त आयोग के रुपए का वितरण किया गया है। डिमांड के अनुरूप बजट वार्डों को जारी किया गया।
बैठक के दौरान चेयरमैन हरीश शर्मा ने कहा कि सह त्रैमासिक बैठके थी,जिसमें पंचायत समिति सदस्य व आमंत्रित प्रधान मौजूद रहे।प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में टैंपो ट्रेवलर की सुविधा शुरू की जाएगी जिसे लेगर पंचायत समिति सदस्यों से डिमांड मांगी गई थी। पंचायत समिति चेयरमैन हरीश शर्मा ने कहा कि इस डिमांड पर पंचायत समिति सदस्यों ने अपने क्षेत्र में लगने वाले टैंपो टे्रवलर की स्थिति स्पष्ट की है। इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजी जा रही है ताकि क्षेत्र में जल्द सुविधा शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि आरटीओ के माध्यम से टैंपो ट्रेवलर के लिए रुट तय किए जाएंगे। निर्धारित रूट पर टंैंपा ट्रेवलर की सुविधा मिलेगी इसके लिए नियम बनाया गया है कि गाड़ी 60 फीसदी सेवा ग्रामीण जबकि 40 फीसदी तक की सेवा शहरी क्षेत्र में दे सकती है।
पंचायत समिति के रेजिडेंस का किराया बढ़ाने को लेेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित नियम को लागू किया जाएगा। उस नियम के अनुरूप ही किराया समयानुसार बढ़ा करेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों को लेकर भी चचा हुई। उन्होंने कहा कि मनरेगा का सेल्फ भी डाला गया। मनरेगा कनवर्जेंस में होने वाले कार्यों को लेकर भी खाका तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि मनरेगा मैटीरियल का पैसा रिलीज न करने को भी एक पत्र सरकार को लिखा जाएगा। सरकार की तरफ से ही इस पर आगामी कदम उठाया जाएगा।बता दें कि प्रदेश में 145 करोड़ रुपए वेंडर्ज के ऊपर कर्ज हो गया है। इस कारण मनरेगा मैटीरियल उपलब्ध करवाने में वैंडर्ज असमर्थता जता रहे हैं जिस कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
