सोलन : योगेश शर्मा- चंडीगढ़ शिमला NH-5 सभी प्रकार के वाहनों के लिए बुधवार दोपहर बाद से खोल दिया गया है, जहां मंगलवार को सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए NH को बहाल किया गया था लेकिन अब मौसम ठीक रहने और सड़क के सुचारू रूप से चलने के बाद NH प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया है । इससे अब बसों की सुविधा लोगों को बेहतर तरीके से NH पर मिल पा रही है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि एनएच पर पिछले कल भूस्खलन हुआ था उसके बाद से छोटे वाहनों के लिए इसे खोला गया था लेकिन अब बसों की आवाजाही भी एनएच पर हो रही है जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिल रही है उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह से NH चलता रहा तो बड़े ट्रकों की आवाजाही को भी यहां से शुरू कर दिया जाएगा हालांकि खाली ट्रक यहां से गुजर रहे हैं यदि स्थिति ठीक रही तो जल्द ही सभी वाहनों के लिए एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।
