राहुल चावला,धर्मशाला: कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न रिक्त पदों को लेकर 2 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला में कुल 110 नामांकन दाखिल किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य के 2 पदों लिए 5, ग्राम पंचायत प्रधान के 4 पदों के लिए 13, उप प्रधान के 6 पदों के लिए 28 ओर वार्ड पंच के 46 पदों लिए 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि वोटिंग सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतों की गिनती संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी और प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से होगी। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
