बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम जिला बिलासपुर की कसारू पंचायत में हुआ l तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मौके पर ही जन समस्याओं का निवारण किया lअधिकतर समस्याएं बिजली – पानी व भूमि विवाद की समस्याओं से संबंधित थी l
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है l उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से विशेष प्रशिक्षण किसी सुविधा प्रदान करवाई जाएगी l उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अपने-अपने विभाग से संबंधित कल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके l स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोग जाँच परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन भी किया गया l कार्यक्रमों में लोगों को प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं और राजस्व सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही की सुविधा की भी व्यवस्था की गई थी l
