सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार आज से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम कर रही है जिसमें हर जिला में मंत्री जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं,सोलन में भी स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ग्राम पंचायत नौणी में इस कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। यहां पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है और लोग इस कार्यक्रम में आकर अपनी समस्याओं को मंत्री और प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का कहना है कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम इसलिए भी शुरू किया गया है ताकि लोगों की जन समस्याओं का समाधान उनके घर द्वार पर ही हो सके और यह कार्यक्रम लोगों के लिए चलाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर तंज कस रही हो लेकिन व्यवस्था परिवर्तन की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगातार लोगों तक पहुंचने और लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए कार्य कर रही है।
बता दें कि आज सोलन की ग्राम पंचायत नौणी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं इस दौरान सभी विभागों के द्वारा प्रदर्शनी पर लगाई है जहां पर लोग विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी यहां पर आयोजन किया गया है जिसमें लोग अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवा रहे हैं। बहरहाल आगामी दिनों में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम किस तरह से लोगों की समस्याओं को समाधान करने में कारगर साबित होता है यह देखने लायक होगा।
