शिमला:संजु चौधरी (TSN)-JOA-IT परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है.प्रदेश सरकार कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में JOA-IT पोस्ट कोड का परिणाम घोषित करने का फैसला लिया है. इस बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने की.इस दौरान पेपर लीक के कारण पेंडिंग रिजल्ट पर चर्चा हुई.
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पोस्ट कोड 903 JOA- IT के 82 पद हैं.इसमें केवल पांच आरोपी हैं,पांच सीटें छोड़कर बाकी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पोस्ट कोड 939 JOA-IT के 295 पद हैं,उसमें 11 आरोपी हैं उनको छोड़कर बाकी के रिजल्ट निकाले जाएंगे.जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिन भर्तियों के पेपरलीक हुए हैं,उनमें जांच फाइनल स्टेज पर है.
