बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला मुख्यालय पर अब लोगों को पहले से और बेहतर, स्वादिष्ट खाना सस्ती दरों पर खाने को मिलेगा। इसके लिए जिला मुख्यालय पर कॉलेज चौक के समीप मां की रोटी के नाम से कैंटीन शुरू की गई है।
दिल्ली की मातृ सुधा संस्था और रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा इस कैंटीन को संचालित किया जाएगा। इस कैंटीन के माध्यम से जहां महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है। वहीं, दूसरी ओर लोगों को भी सस्ती दरों पर खाना मिलेगा। देश भर में चली मां की रोटी के नाम शुरू हुई इस कैंटीन का बिलासपुर में एडीसी बिलासपुर डा. निधि पटेल ने शुभारंभ किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से यह बेहतर पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। वहीं, लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
बता दें कि मातृ सुधा संस्था की हिमाचल में यह पहली कैंटीन बिलासपुर जिला से शुरू की गई है। संस्था की ओर से भविष्य में अन्य जगह पर यह कैंटीन शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया देश भर में इससे पहले 28 केंटिन मां की रोटी के नाम से चलाई जा रही है और बिलासपुर में यह 29वी है, जिसका आज उद्धघाटन किया गया है
