राहुल चावला,धर्मशाला: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में शाहपुर पुलिस को सफ़लता मिली हैं। यहां शाहपुर पुलिस ने पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शाहपुर में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की हैं।
जानकारी के तहत पुलिस ने वाहनों की चैकिंग के दौरान विजय, पुत्र शालिग्राम, निवासी दुरगेला शाहपुर से 1 किलो 4 ग्राम ग्राम चरस बरामद की। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके वाहन को कब्जे में ले लिया गया हैं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना शाहपुर में केस दर्ज किया गया हैं।
