मंडी/ सराज -धर्मवीर -सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लेहगला के पास एक कार गिरने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए । शनिवार शाम को जब थुनाग बाजार से शिलाकुटला गांब के निवासी घर की तरफ जा रहे थे तो लेहगला से एक किलोमीटर आगे कार 300 मीटर गहरी खाई में समा गई ।
कार में सवार पांच लोग में से दो की मृत्यु हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए। वहीं क्षेत्र के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले गए। वही ग्राम पंचायत लेहथाच के प्रधान तेज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को पहले निजी गाड़ी से ले गए, फिर रास्ते में उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिया ।एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल बगस्याड़ भेजा गया है, जहां डॉक्टर ने लता देवी पत्नी खेम सिंह, और खेम सिंह पुत्र को मृत घोषित कर दिया ।इसके अलावा चंद्रमणि संजय कुमार रुद्रांशघायल हो गए हैं ।
