नाहन : देवेंद्र कुमार – नाहन विधानसभा क्षेत्र के सैनवाला के रहने वाले दीपांशु कश्यप ने इमानदारी नई मिसाल पेश की है। दीपांशु कश्यप एचआरटीसी में बतौर कंडक्टर वर्ष 2017 से कार्य कर रहे हैं।
दीपांशु कश्यप अधिकतर लॉन्ग रूट पर चलते हैं, इन दिनों दीपांशु मिश्रा नाहन सहारनपुर रूट पर चल रहे हैं । पिछले कल माजरा की रहने वाली एक महिला का पर्स बस में गिर गया था, जिसमें 5,000 नगद व कुछ चांदी के आभूषण थे। सीट पर मिले पर्स में दीपांशु को एक पर्ची भी मिली, जिसमें महिला का कांटेक्ट नंबर लिखा हुआ था । दीपांशु ने तुरन्त महिला को टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया और पोंटा साहिब पहुंचते ही महिला को उसका पर्स सामान के साथ सुपुर्द किया।
