संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल में एक कार के ब्रेक फेल होने के चलते कार ने पहले युवती को टक्कर मारी और उसके बाद अनियंत्रित कार मोमज के स्टॉल में जा घुसी। इस हादसे में युवती को सिर और कोहनी में चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक कार के ब्रेक फेल होने से यह हादसा पेश आया। हादसे के दौरान कार में 4 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
शिमला पुलिस को इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। युवती को इलाज के लिए तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि लड़की को सिर और कोहनी में हल्की चोटें आई हैं। अचानक हुई टक्कर की वजह से लड़की घबराई हुई हैं।
स्टॉल लगाकर मोमोज बेचने का काम कर रहे रवि का कहना है कि गाड़ी टक्कर मारने के बाद उनके स्टॉल में जा घुसी,जिससे उनके टेबल, कुर्सी और खाने का सामान सारा बर्बाद हो गया हैं। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर फास्ट फूड खत्म होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी। यही हादसा अगर 5 मिनट पहले होता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। शिमला पुलिस ने दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली हैं, जिसमें ब्रेक फेल ही मुख्य वजह बताई जा रही हैं।
